पीलीभीत, अगस्त 23 -- बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2026-2027 के लिए शिक्षक अभिभावक परिषद का गठन कर बैठक का आयोजन किया गया। गांव शिवपुरी नवदिया में जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक अभिभावक परिषद की बैठक में प्राचार्य प्रतिभा चौधरी ने बताया कि छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालय के सुचारू रुप से संचालन हेतु नवोदय विद्यालय समिति के नियमानुसार हर वर्ष शिक्षक अभिभावक परिषद का गठन किया जाता है। इसी के अंतर्गत विद्यालय में सभी कक्षाओं के अभिभावकों की एक आम बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में लगभग दो सौ अभिभावक उपस्थित थे। इनमें से आम सहमति के आधार पर विद्यालय के सभी बारह छात्रावासों में रहने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों में से कुल पन्द्रह अभिभावकों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इन अभिभावकों के में महिला पुरुष, सामान्य, ...