शाहजहांपुर, जुलाई 25 -- शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहांपुर में दो दिवसीय वॉलीबॉल क्लस्टर ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में बाराबंकी, हरदोई, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती और अयोध्या सहित विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दो दिनों तक चले ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया विशेषज्ञ चयनकर्ताओं की देखरेख में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। प्राचार्य सत्यपाल गंगवार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का भी महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे...