अररिया, मार्च 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में आर्ट क्लब के माध्यम से रेणु जयंती पर रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में स्थापित प्रतिमा पर प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, कला शिक्षक मूर्तिकार राजेश कुमार,धीरज कुमार, अभिषेक कुमार,राणा प्रताप ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर आंचलिक कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु को जयंती पर याद किया। वहीं रंगोत्सव पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर उमंग के साथ खुशियां बांटी। फगुआ की होली में रंगों की खुशबू और फणीश्वर नाथ रेणु जी की आंचलिकता की महक उनकी जयंती पर एक साथ दिखाई दिया। कला शिक्षक राजेश कुमार ने इस अवसर पर तीसरी कसम के सदाबहार गीत ..चलत मुसाफिर मोह लियो रे पिंजरे बाली मुनिया.. गुनगुनाया और बच्चों को बताया। इस दौरान बच्चों को रचनात्मकता का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.