गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले के कलछीना में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक किए जाएंगे। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कलछीना में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा रहे हैं, जो 31 जुलाई तक किए जाने है। प्राचार्य ने बताया कि जिले के निवासी एवं वर्तमान में जिले के किसी मान्यता प्राप्त या सरकारी विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ रहे विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने कक्षा तीन एवं कक्षा चार की पढ़ाई पूरे शैक्षिक सत्र के दौरान किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो साथ ही उत्तीर्ण किया हो। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी पूर्व में नव...