जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन को लेकर प्रधान शिक्षकों की बैठक
पूर्णिया, जुलाई 22 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र जलालगढ़ में बुधवार को प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के सत्र 2027-28 में नामांकन के लिए अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूरज कुमार सुधाकर ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने वाला देश का प्रतिष्ठित संस्थान है। उन्होंने सभी प्रधान शिक्षकों से अपने-अपने विद्यालयों के योग्य विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को जागरूक कर अधिक से अधिक आवेदन भरवाने की अपील की। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.