जवाहर नवोदय विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
बलरामपुर, अगस्त 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मार्च पास्ट के साथ ध्वज को सलामी देने, ध्वजारोहण व राष्ट्रगान से हुआ। विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता सहित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और देशप्रेम अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्यालय में स्वतंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.