जवाहर नवोदय विद्यालय में जलभराव मामले पर एनएचआरसी सख्त
मथुरा, अगस्त 1 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जवाहर नवोदय विद्यालय, मथुरा में लंबे समय से जलभराव की शिकायत को गंभीरता से लिया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को मामले की जांच कर दो सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि विद्यालय परिसर में लगातार जलभराव होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इससे उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। मामले का परीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.