जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के भोजन में मिला मृत मेंढक, हंगामा
महाराजगंज, अगस्त 17 -- महराजगंज, निज संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई में रविवार की सुबह मेस में छात्रों के लिए तैयार किए गए भोजन में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। दाल में मेंढक देखकर छात्र आक्रोशित हो गए और थाली फेंककर विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद मेस में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य ने जांच का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार आवासीय विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई में सुबह छात्रों को भोजन में दाल, चावल और सब्जी परोसी जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक छात्र की थाली में दाल के साथ मरा हुआ मेंढक मिला। यह भी पढ़ें- जवाहर नवोदय विद्यालय के भोजन में मिला मरा मेंढक, हंगामा यह देख छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि बच्चों ने भोजन करने से मना करते हुए थाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.