धनबाद, जून 5 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा की छात्रा आरोही कुमारी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बेना गोड़िया में कक्षा छह के होने पर विद्यालय सहित परिजनों में खुशी व्याप्त है। आरोही पासीटांड कतरास निवासी अखिलेश कुमार पासवान की पुत्री है। उनकी सफलता पर संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी ने उन्हें सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। चित्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...