मेरठ, मार्च 24 -- प्रजापति समाज द्वारा संचालित ट्रस्ट के जागरुकता मिशन के तहत मंगलवार को महलका गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित दो छात्रों और अन्य पांच विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि विद्या पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन पाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंकित, ट्रस्ट अध्यक्ष अंकित जैन, सोमपाल, रतनलाल, सुनील कांबोज, डॉ. वीरेंद्र राणा, संदीप सैनी, अनिल नाथ, डॉ. रमेश, महावीर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...