जवाहर नवोदय विद्यालय में कीर्तिनगर ब्लॉक के चार छात्रों का चयन
देहरादून, जुलाई 4 -- कीर्तिनगर, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 2026 में आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा के तीन छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में शिवम भट्ट, शुभम, आर्यन पंवार तथा कीर्तिनगर की एक छात्रा शामिल हैं। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने सफल विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। मौके पर गणेश प्रसाद भट्ट, अनिल लिंगवाल, नीरज प्रेमी, विक्रम भारती, दीप्ति आर्या सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.