शामली, जुलाई 11 -- शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य योगेश कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए केवल वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे, जो जनपद शामली के वास्तविक निवासी हों तथा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत हों। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू पात्र विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्...