मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- पुरकाजी। खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी कमलेश बाबू के निर्देशन में बुधवार को ब्लॉक समन्वयक महताब आलम अंसारी ने पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा के कक्षा 6 में चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन पत्र भरवाने के लिए प्रचार-प्रसार हेतु पंपलेट और पोस्टर परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को वितरित किए। उक्त के क्रम में पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर के प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी और प्राथमिक विद्यालय के ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षा मित्र अक्षय चौहान, मान्यता प्राप्त विद्यालय से आशिक अली को पंपलेट और पोस्टर उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू ने सभी विद्यालयों से ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरवाने के आदेश दिए ताकि बच्चों की शिक्षा नवोदय विद्यालय में ह...