सराईकेला, दिसम्बर 10 -- सरायकेला, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन को लेकर 13 दिसंबर से परीक्षा आयोजित होने जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने कार्यालय में जिले में 13 दिसंबर को होने वाली प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक की। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय सिजुलता के प्राचार्य, सभी बीईईओ एवं केंद्राधीक्षक शामिल हुए। डीईओ ने प्रवेश परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालित करने की बात कही। डीईओ ने कहा कि इसके लिए जिले भर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर 3,646 बच्चे शामिल होकर परीक्षा देंगे। सरायकेला में नृपराज हाईस्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, चांडिल में एसएस हाईस्कूल गम्हरिया में दो केंद्र, न्यू कॉलोनी हाईस्कूल और बानी विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.