अररिया, मार्च 18 -- जोकीहाट, (एस)। वर्ग छह के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में काशिफ आजाद ने सफलता हासिल कर प्रखंड का नाम रौशन किया। काशिफ आजाद उमवि डेंगा के छात्र हैं। वह जोकीहाट नगर पंचायत के सिसौना गांव के शिक्षक अबु कलाम आजाद का पुत्र है। उसके इस सफलता पर हाईस्कूल जोकीहाट के पूर्व एचएम अल्हाज मोईदुर रहमान ने काशिफ की मेहनत और लगन की सराहना की। उन्होंने कहा कि काशिफ आजाद की यह सफलता ग्रामीण इलाके में भी प्रतिभा है। इस सफलता पर प्रो तबरेज आलम, शिक्षक अबरार आलम, शाहबाज आलम, जावेद आलम, असरार आलम आदि ने मुबारकबाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.