चतरा, अप्रैल 5 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, चतरा में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक जनार्दन पासवान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति कार्यक्रम शामिल था। इन प्रस्तुतियों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.