जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़बनैली में नामांकन के लिए आवेदन शुरू
पूर्णिया, जून 15 -- कसबा, एक संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़बनैली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 11वीं कक्षा के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक विद्यालय कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि वैसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की है तथा जिनकी जन्म तिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच है, वे नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में 11वीं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.