हापुड़, मार्च 19 -- जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें 80 बच्चों ने बाजी मारी है। अब निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करके उक्त बच्चों को विद्यालय में प्रवेश मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को कराई गई थी। अब प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। इसमें 80 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। प्रवेश परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन स्टूडेंट्स देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के परिणाम के बाद अब निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करके बच्चों को स्कूल में प्रवेश मिलेगा। उक्त विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.