बगहा, अप्रैल 8 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयपीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हरि लाल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की पूर्व छात्रा भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से शैक्षणिक विकास हेतु जापान जा रही है। विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद के सफल मार्गदर्शन में तैयार किया गया पायल कुमारी का प्रोजेक्ट नो हेलमेट नो स्टार्ट बाईक इन्सपायर मानक अवार्ड में जिला स्तर पर प्रथम स्थान वर्ष 2024 में चयन हुआ। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान वर्ष 2024 में चयन एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर वर्ष 2024 में सफल हुआ। प्राचार्य हरि लाल ने विज्ञान शिक्षक विश्व मोहन प्रसाद के सफल मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान शिक्षक एवं प्रोजेक्ट के मार्गदर्शक विश्व मोहन प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय स्...