जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला में अभिभावक शिक्षक परिषद का गठन
मुरादाबाद, सितम्बर 12 -- जवाहर नवोदय विद्यालय, कालेवाला में शनिवार को अभिभावक शिक्षक परिषद के गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में मुरादाबाद जनपद के सभी आठ ब्लॉकों से आए 222 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। उपप्राचार्य अजय कुमार ने अपने संबोधन में अभिभावक शिक्षक परिषद के महत्व एवं उसकी संरचना पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने अभिभावकों से विद्यालय की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया और कहा कि उनके सुझावों का स्वागत किया जाएगा। आम सभा में सर्वसम्मति से अभिभावकों में से 15 सदस्यों का चुनाव किया गया। विद्यालय प्रशासन की ओर से शिक्षक सदस्यों के रूप में अमरपाल, सचिन नेगी, डॉ. बृजेश कुमारी, अंशु शर्मा एवं रिद्धि चावला को नामित किया गया। निर्णय लिया गया कि अभिभावक शिक्षक परिषद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.