प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 4 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए प्रभारी प्राचार्य लाल सिंह ने बताया कि कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच की होनी चाहिए। इसी तरह कक्षा 11 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...