गंगापार, मार्च 19 -- प्राथमिक विद्यालय समहन प्रथम में अध्ययनरत रही कक्षा पांच की छात्रा आकृति का चयन जवाहर नवोदय में होने से गांव में खुशी का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी दुबे की अगुवाई में स्कूल पहुंचे राजेश कुमार, रामेन्द्र कुमार सहित कई ने छात्रा का फूल माला पहनाकर उसका हौसला आफजाई करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक व शिक्षिकाएं लगन निष्ठा के साथ दैनिक शिक्षण कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम सभी के सामने है। छात्रा आकृति का जवाहर नवोदय में चयन होने से विद्यालय में प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.