जवाहर नवोदय में कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन शुरू
चम्पावत, सितम्बर 20 -- चम्पावत। जिला मुख्यालय के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 एवं 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए प्रवेश चयन परीक्षा। चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है तथा इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9 एवं 11 की पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। डीएम और विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को चयन परीक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्य कमल किशोर तिवारी ने बताया कि विद्यालय स्तर से भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पंजीकरण तथा पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।-- यह भी पढ़ें- ऑनलाइन आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.