हमीरपुर, मार्च 24 -- बिंवांर, संवाददाता। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में श्रीकृष्ण राज मंदिर बाल विद्यालय छानी बुजुर्ग के दो बच्चों का चयन होने पर विद्यालय स्टॉफ ने फूल माला पहना कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य राकेश कुमार विश्कर्मा ने बताया की स्कूल के पांच बच्चों ने जवाहर नवोदय परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए भाग लिया था। जिसमें नैतिक ने जिले में 10वीं रैंक वहीं कबीर ने 68वीं रैंक लाकर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य ने बताया ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। अगर इरादे पक्के हो तो संसाधनों की कमी अड़े नहीं आती। जिसका जीता जागता उदाहरण है नैतिक और कबीर पढ़ने में काफ़ी तेज तर्रार है। उनकी लगन क़ो देखते हुई स्कूल ख़त्म होने के बाद स्कूल के द्वारा उन्हें एक्सट...