अररिया, मार्च 21 -- फारबिसगंज ,एक संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडलीय क्षेत्र के नरपतगंज प्रखंड के पोसदाहा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय (दक्षिणी) के छात्र व अमरेंद्र कुमार एवं राखी कुमारी के पुत्र अभिजीत कुमार का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हो गया है।अभिजीत कुमार ने कक्षा छह की चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिजनों का नाम रौशन किया है। इधर छात्र अभिजीत कुमार की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों सहित परिजनों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव विश्वास ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से छात्रों के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए हर्ष की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.