साहिबगंज, जुलाई 24 -- बोरियो, प्रतिनिधि। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से शुक्रवार को प्रखंड के यूएमएस गौरीपुर, बालक बोरियो सहित कई विद्यालयों में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027-28 के लिए कक्षा-6 में नामांकन हेतु अभियान चलाया। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज के शिक्षक विनित कुमार एवं वेद प्रकाश शर्मा ने यूएमएस गौरीपुर के बच्चों को मोटिवेट कर नामांकन के लिए होने वाले जांच परीक्षा के लिए आवेदन प्रपत्र भरने के नियमों की जानकारी दी। मौके पर बीआरपी राजेश कुमार, सहायक अध्यापक मुखतार आलम, वीरेन्द्र कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन 31 तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...