गढ़वा, दिसम्बर 28 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय ने सीएम रामा साहू को 102 रनों से, संत पॉल एकेडमी ने एनटीसीए को 35 रन से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में सीएम रामा साहू ने टॉस जीतकर पहले जवाहर नवोदय को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के हिमांशु और प्रेमचंद ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 141 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हिमांशु ने 17 गेंद में सात छक्के जिसमें लगातार छह छक्का और एक चौके के सहारे 51 रन बनाए। वहीं प्रेमचंद ने चार छक्के और तीन चौके के बदौलत 43 बनाया ।जवाबी पारी खेलने उतरी सीएम रामा साहू की टीम 39 रन पर ही सिमट गई। दूसरे मैच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.