जवाहर नगर में सेवानिवृत्त फौजी का जोरदार स्वागत
रुद्रपुर, मार्च 31 -- शांतिपुरी। जवाहर नगर स्थित गायत्री विहार कॉलोनी में मंगलवार देर शाम भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे सैनिक अनिल मेहरा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अनिल मेहरा 22 कुमाऊं रेजीमेंट में 17 वर्षों की सेवा पूर्ण कर घर लौटे हैं। उनके स्वागत में स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, युवा नेता बिशन सिंह कोरंगा, वार्ड सदस्य रश्मि कंडवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भारतीय सेना अपनी वीरता, साहस और राष्ट्र सेवा के लिए विश्वभर में जानी जाती है। उन्होंने अनिल मेहरा की सेवाओं की सराहना करते हुए कॉलोनी की सड़क को विधायक निधि से बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.