जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज में कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ
बुलंदशहर, मई 19 -- अमरगढ़ क्षेत्र स्थित जवाहर ज्योति इंटर कॉलेज में मंगलवार को नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी चंद्र शर्मा ने फीता काटकर कंप्यूटर कक्ष का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्रों में नए कंप्यूटर कक्ष को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि चंद्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान युग तकनीक का युग है। कंप्यूटर शिक्षा के बिना आधुनिक विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। यह कक्ष ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी ने बताया कि नए कंप्यूटर कक्ष में अत्याधुनिक सिस्टम लगाए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.