कोडरमा, मार्च 13 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि । मछली लदा एक ट्रक जवाहर घाट पुल का रेलिंग टूट कर बराकर नदी डैम में गिर गया। इस हादसे में ट्रक का चालक लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल बरही थाना क्षेत्र में घटी है, जो चंदवारा व बरही थाना क्षेत्र का सीमाना स्थल है। यह घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे की है। आशंका जताया जा रहा है कि ट्रक डूबने के साथ चालक की मौत हो गई होगी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक बरही पुलिस द्वारा क्रेन के माध्यम से डैम में ट्रक व स्थानीय मच्छुआरों की मदद से चालक की तलाश जारी थी। उक्त ट्रक आंध्र प्रदेश का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मछली लदा उक्त ट्रक बरही की ओर से तिलैया की ओर आ रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण हो जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.