फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। जवाहर कॉलोनी में बुधवार से एक बंद मकान से लगातार दुर्गंध आ रही थी। गुरुवार को पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो एक युवक का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक अनुमान है कि युवक की मौत करीब तीन दिन पहले हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे सारन थाना पुलिस को सूचना मिली कि जवाहर कॉलोनी के एक मकान से तेज दुर्गंध आ रही है और घर में रहने वाला व्यक्ति कई दिनों से दिखाई नहीं दे रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की。 यह भी पढ़ें- इटकौली गांव में फंदे से लटकता मिला युवक का शवमृतक की पहचान पुलिस ने मृतक की पहचान 28 वर्षीय जितेंद्र के रूप में की है। वह मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के चाचोपाली गांव का रहने वाला था। वह निजी फैक...