चक्रधरपुर, सितम्बर 5 -- चक्रधरपुर। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, चक्रधरपुर में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें जीवन में सही दिशा दिखाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: टैगोर सोसाइटी स्कूल साकची में शिक्षक दिवस पर शिक्षक, कर्मचारी सम्मानित यह भी पढ़ें- रा...