नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- अगर आपकी रुचि नए विषयों के अध्ययन में हैं या फिर लेखन और पत्रकारिता की फील्ड में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। ऐसे लोगों के लिए जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप एक अच्छा अवसर हो सकता है। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड की ओर से ये फेलोशिप दी जाती है। इस फेलोशिप के तहत चयनित उम्मीदवारों को दो साल तक हर महीने 1 लाख रुपये का स्टाइपेंड मिलता है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली लोगों को अपने विचारों, शोध और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर देना है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://jnmf.in/fabout.html पर इसकी जानकारी देख सकते हैं।क्या है जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप? जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप की शुरुआत साल 1968 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद में की गई थी। इसका उद्देश्य हायर एजुकेशन, स्वतंत्र सोच...