रुद्रपुर, नवम्बर 14 -- पंतनगर। शुक्रवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बड़ी मार्केट पंतनगर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लवकुश शर्मा ने किया। उन्होंने जयंती कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हुए बच्चों के प्रति नेहरू के लगाव, देश निर्माण में उनके योगदान और वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने की प्रेरणा पर चर्चा की। इस अवसर पर नगरअध्यक्ष गिरधरसिंह फतियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हर्षवर्धन तिवारी, दान सिंह नयाल, प्रभाकर जोशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.