दुर्गापुर, अगस्त 31 -- पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा गिराने की शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के आरोप हैं कि प्रतिमा को उखाड़ा और पास के जंगल में फेंक दिया गया था। साथ ही इससे जुड़ीं कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। पार्टी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मूर्ति को दोबारा जगह पर लगाए जाने की मांग की है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने कहा कि पार्टी इस घटना की निंदा करती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभांकर सरकार ने दुर्गापुर में हुई इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है।जंगल में फेंक दी पार्टी ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'दुर्गापुर में हर्षवर्धन प्राइमरी स्कूल के बगल वाले मेडिटेशन सेंटर के सामने पंडित नेहरू की मूर्ति को क्रेन से उठाकर वहां से हटा दिया गया और पास के जंगल में फेंक दिया गया। इस घटना के खिलाफ जिला...