जमशेदपुर, मार्च 23 -- मानगो नगर निगम क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 और रोड नंबर 15 के क्रॉस रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। 200 मीटर लंबी इस सड़क पर एक भी स्ट्रीट लाइट लगी ही नहीं है, जिससे शाम ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। रोज इस रास्ते से हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह सड़क न्यू पुरुलिया रोड के समानांतर है और यहां मानगो थाना का नया भवन भी बनकर तैयार हो चुका है, हालांकि अबतक थाना शिफ्ट नहीं हो पाया है। सड़क के दोनों किनारों पर बहुमंजिला इमारतें हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम होते ही पूरी तरह अंधेरा छा जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में फंस जाते हैं या फिर राहगीरों से ट...