रामगढ़, फरवरी 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के जवाहरनगर स्थित मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के बाद रंग-रोगन कर उसे भव्य रूप से सजाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान बेहतर वातावरण मिल सके। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले विविध धार्मिक कार्यक्रमों और विशेष पूजन की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में स्थानीय श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। नवगठित समिति में अध्यक्ष लखेंद्र राय, सचिव मुकेश राउत और कोषाध्यक्ष धनंजय शुक्ला, गोपाल भगत व सदानंद दुबे को बनाया गया। वहीं राजन कापर, असरफी राय, पवन शर्मा, उमेश, कोदन राम, राजाराम, सुनील, गौतम, कन्हैया और सुरेश भगत को सहयोगी सदस्य मनोनीत किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.