जवाहरनगर: जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, बवाल
जमशेदपुर, जून 7 -- मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-13 में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, जवाहरनगर रोड नंबर-13 स्थित एक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को मोहम्मद तलहा उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से इसका विरोध किया गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.