कानपुर, मार्च 28 -- चैत्र नवरात्र के समापन के बाद दशमी तिथि पर शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जवारे अर्पित कर मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि व सौभाग्य की कामना की। बारादेवी मंदिर, जंगली देवी मंदिर और तपेश्वरी देवी मंदिर सहित शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाएं सिर पर जवारे रखकर भक्ति गीतों के साथ मंदिर पहुंचीं, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर जवारा जुलूस भी निकाले गए। मंदिरों में मां दुर्गा का भव्य शृंगार किया गया। फूलों, चुनरी और आकर्षक सजावट से सजे मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.