फतेहपुर, मार्च 31 -- फतेहपुर। अमौली के देवरी बुजुर्ग गांव में गाजेबाजे और जयकारों के साथ जवारा निकाला। मेला मैदान व हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हवन-पूजन के बाद महिलाएं, कन्याओं ने सिर पर जवारे व कलश रख शोभायात्रा निकाली। जय माता दी के उद्घोष के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। विभिन्न गलियों मोहल्लों से गुजरते हुए निकली यात्रा का भक्तों ने स्वागत किया। शोभायात्रा आनंदी माता मंदिर में समाप्त हुई। यहां नंदू तिवारी, सुरेंद्र सिंह, राहुल, फूल यादव, लल्ला सोनकर, छोटू तिवारी एवं विनीत सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.