हमीरपुर, मार्च 26 -- बिवांर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर बिवांर कस्बे में शाम को जवारा जुलूस निकाला गया। जिसमें देवी भक्तों ने सांगों का प्रदर्शन कर लोगों को रोमांचित कर दिया। जवारा जुलूस देखने को स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वजनी सांगों का प्रदर्शन करते हुए देवी मंदिर पहुंचे भक्तों ने माता की परिक्रमा की। इस दौरान भक्तों ने जवारों का पूजन करने के बाद सरोवर में विसर्जित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...