हमीरपुर, अप्रैल 2 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के जल्ला गांव स्थित प्राचीन कालका देवी मंदिर में जवारा मेला का आयोजन भक्तों द्वारा किया गया। भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा महिलाएं सिर में जवारा लेकर देवी गीत गाते हुए चल रही थी। गांव में देव स्थानों में पूजा करने के बाद मंदिर प्रांगण में जवारा का विसर्जन किया गया।जल्ला गांव में प्राचीन कालका देवी मंदिर में सैकड़ों वर्ष से जवारा मेला का आयोजन किया जाता है। चैत्र माह की पूर्णिमा को प्रतिवर्ष यह आयोजन धूम धाम से किया जाता है। इसके साथ ही पांच दिवसीय मेला शुरू हो जाता है। जिसमें ब्लाक क्षेत्र के गांवों के लोग अपनी जरूरत का सामान खरीदते है। मंदिर के पुजारी रामनरायण ने बताया कि गांव के अंदर से देवी की पालकी सजाकर निकलती है। शाम को गांव के बाहर स्थित मंदिर प्रांगण में सम्पन्न होता है।...