बरेली, अप्रैल 14 -- निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री विभागीय जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अब तक अलंकार ने आरोप पत्र का जवाब नहीं दिया है। जांच अधिकारी कमिश्नर बरेली ने उनको रिमाइंडर नोटिस जारी किया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य के तथाकथित अपमान और यूजीसी कानून के विरोध में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। रात में डीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने खुद को बंधक बनाए जाने और अपमान का आरोप भी लगाया था। 26 जनवरी की देर रात शासन ने उनको निलंबित कर दिया था। यह भी पढ़ें- डीएसपी श्याम किशोर रंजन पर विभागीय कार्रवाई शुरू कमिश्नर भूपेंद्र एस़ चौधरी को जांच अधिकारी नामित किया गया था। निलंबन के बाद उनके विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर नियुक्ति विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.