कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर देहात। नवरात्रि पर्व के समापन पर अकबरपुर नगर पंचायत के बाढ़ापुर स्थित माता आनंदेश्वरी धाम में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास जी ने दीप जलाने के साथ फीता काटकर किया। आनन्देश्वरी धाम सेवा समिति की ओर से शनिवार को जवारे झांकी के विसर्जन के बाद रविवार की रात जवाबी कीर्तन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री हरिभक्त सतीश जी की उपस्थिति में देर रात कार्यक्रम शुरु हुआ। इसमें कीर्तकार सचदेवा शरारती और रोशनी अंजान के मध्य जबरदस्त मुकाबला रहा। दोनो ही गायकों की ओर से जवाबी भजनों की जो धारा बहाई गई उसमें श्रृद्धालु रात भर भक्ति भाव से तालियां बजाकर भजन मंडली को उत्साहित करते रहे। कार्यक्रम में कान्तीचरण शुक्ला, मुन्नू पाण्डेय, पुत्तन सक्सेना,,पेशकार पाण्डेय, भगवान दीन शुक्ल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.