जवाबी कीर्तन का श्रोताओं ने उठाया आनंद
उन्नाव, जून 16 -- पुरवा, संवाददाता। मिर्रीखेड़ा गांव में अखंड रामायण पाठ, संत सम्मेलन, समरसता भंडारा व विशाल जबाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कीर्तनकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत पेश किए। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम शुभारंभ कीर्तनकार कांति माला ने वाणी वंदना से किया। उन्होंने "बिगड़ी बनाना चाहा लेकिन बना न पाए, बेरुखी कैकेयी को दशरथ मना पाए" भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। जवाब में मनोज सैलानी ने "बढ़कर टूट जाते बंधन कई, अपने भी हो जाते हैं दुश्मन कभी-कभी" गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। दोनों कीर्तनकारों के बीच हुए जवाबी कीर्तन को श्रोताओं ने खूब सराहा। आयोजन दौरान अतिथियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मलवा पिंटू सिंह, योगेंद्र, अजय, सुधीर, दिवाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.