मोतिहारी, मार्च 18 -- मोतिहारी। डीआईजी हरकिशोर राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी एक घर में हथियारों के साथ छिपे हुए हैं। इसी आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। छापेमारी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एसटीएफ के एक जवान को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करने वाले दोनों अपराधी घायल हो गए। घायल जवान की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल अपराधियों को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीआईजी ने बताया कि मारे गए दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...