प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता यूपी बोर्ड मुख्यालय में 'साधना सप्ताह' के तहत सोमवार को 'सार्वजनिक संस्थानों में जवाबदेही एवं ऑडिट आधारित सुधार की भूमिका' विषय पर मिशन कर्मयोगी कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के प्रधान महालेखाकार राजकुमार ने 'पॉलिसी पैरालिसिस' (अनिर्णय की स्थिति) पर प्रहार करते हुए कहा कि जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति ही तंत्र को कमजोर करती है। स्पष्ट किया कि अब ऑडिट का उद्देश्य केवल कितना काम हुआ देखना नहीं, बल्कि जनता को क्या लाभ मिला की जांच करना है। अध्यक्षता करते हुए सचिव भगवती सिंह ने जोर दिया कि यह आयोजन मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वयं को जनसेवा के प्रति समर्पित करने का एक संकल्प है। कार्यशाला में कर्मचारियों आकांक्षा हेमकर, आलोक पांडेय, प्रज्ज्वल पांडेय, सुमित विश्वकर्मा और शं...