जवाबदेही से आगे बढ़कर काम करूंगा : मंत्री
मोतिहारी, अप्रैल 8 -- बंटी मिश्रा, सुगौली। विभाग की जवाबदेही मिलने के बाद आपने जो प्यार और विश्वास दिखाया है उसके लिए हम आपके ऋणी हैं। उनके काम करते सरकार से कभी कोई शिकायत हो तो सीधे उनसे मिलकर आदेश देने का काम करें। उक्त बातें मंगलवार को नगर के एक सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में मुख्यमंत्री ने बिहार का जो विकास किया है, उसे सदियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित युवाओं के लिए रोजगार के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। अगले एक वर्षों में बिहार के एक करोड़ युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। इसपर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए युवाओं पर भी एक बड़ी जवाबदेही है, जिससे समाज में सौहार्द और प्रेम बनी रहे इसका हमेशा ख्याल रखना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.