नवादा, जनवरी 3 -- रोह, निज प्रतिनिधि सड़क दुर्घटना में जवान बेटे की मौत से सदमे में आई मां ने भी दुनियां को अलविदा कह दिया। घटना रोह प्रखंड के सम्हरीगढ़ पंचायत के विजय नगर टोला की बताई जा रही है। बताया जाता है कि बालेश्वर राजवंशी के पुत्र गोरेलाल राजवंशी की मंगलवार की शाम बागीबरडीहा-वारिसलीगंज मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना उस वक्त हुई, जब गोरेलाल बेगूसराय से अपनी बीमार मां को देखने के लिए अपने घर लौट रहा था। तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। तत्काल पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम करा कर शव गृह में रखवा दिया था। बुधवार को शव की पहचान परिजनों द्वारा कपड़े, दस्तावेज एवं अन्य सामान के आधार पर की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.