हाथरस, मार्च 4 -- मंगलवार को एक्सप्रेस वे पर मिढावली के निकट हुए सड़क हादसे में ईको कार सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में मृतक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुत्र की मौत से सदमें पहुंचे पिता की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन वृद्ध पिता को आनन फानन जिला अस्पताल की इमरजैंसी में लेकर पहुंचे। जहां बीमार पिता का चेकअप चिकित्सक ने किया और दवा दी। धौलपुर के राजाखेड़ा स्थित गांव सोमली का घेर निवासी युवक 35 वर्षीय लोकेश पुत्र भूरी सिंह नोएडा के सेक्टर 41 स्थित अग्गापुर में हलवाई का कार्य करता था। जबकि पत्नी व चार बेटियां गांव में ही परिवार के साथ रहते है। लोकेश होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने गांव जा रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर मिढावली के निकट हुए ईको वैन व डबल डेकर बस की टक्कर...